परिजनों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों मेँ खुशी की लहर.
जलेसर. क्षेत्र के गाँव चैरई निवासी आशीष कुमार ने अपनी काबिलियत के बल पर एक बार फिर जलेसर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामजीलाल शर्मा क़े पौत्र एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय क़े दिल्ली स्थित दूरदर्शन मेँ सहायक अभियन्ता पद पर तैनात रमाकांत शर्मा क़े होनहार पुत्र आशीष शर्मा का सी डैक भारत सरकार के इलैक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सी डैक बंगलौर मेँ वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया है.

नगर के मोहल्ला महाबीरगंज निवासी एवं नव नियुक्त वैज्ञानिक आशीष शर्मा के चाचा महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आशीष बचपन से ही बड़े ही होनहार एवं मेधावी रहे है.उन्होंने आगरा के दयालबाग़ शिक्षण संस्थान से बी टेक एवं एम टेक की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण की थी.समूचे दयालबाग़ शिक्षण संस्थान मेँ पहला मुकाम हासिल किया था. इसके उपरान्त आशीष ने आई आई टी रुड़की मेँ पढ़ाई कर पी एच डी की डिग्री हासिल की थी। विदित हो कि सी डेक मे वैज्ञानिक पद पर चयनित आशीष के दादा जी वर्तमान मे नगर स्थित महावीर गंज मोहल्ला ठठेरान स्थित चेयरमैन वाली गली में रहते है.
नगर पालिका अध्यक्ष- गौरी वर्मा, प्रतिनिधि संजीव वर्मा, एसडीओ अजीत उपाध्याय, सीएचसी अधीक्षक डॉ पवन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के गोस्वामी, प्रमोद पचौरी अधिवक्ता,नरेंद्र दीक्षित, डॉ श्याम बिहारी तिवारी, विकेन्द्र उपाध्याय, पुष्पेन्द्र तिवारी, विनीत शर्मा, सौरभ कौशल,प्रमोद शर्मा पत्रकार,लोकेन्द्र दत्त पाठक,अजय मोहन शर्मा,प्रवेन्द्र शर्मा पत्रकार,महेश चन्द्र शर्मा, डॉ देवेश शर्मा सभासद,
मंडल अध्यक्ष आशू ठाकुर, जिला प्रतिनिधि अमित पंडित, क्षत्रिय नेता ओम प्रताप सिंह, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष नागेंन्द्र प्रताप सिंह बना, किसान नेता पंकज ठाकुर आदि नगर व क्षेत्रीय लोगों ने
हर्ष व्यक्त किया।
