राहुल,खड़गे होंगे शामिल,ट्रेड डील पर कांग्रेस का राष्ट्रीय हुंकार
भोपाल। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने कहा कि भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल देश के अन्नदाता के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा की मजबूत आवाज बनेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे ।

तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार के कार्यकाल में किसान बढ़ती लागत, एमएसपी पर सीमित खरीदी, खाद-बीज संकट, फसल बीमा गड़बड़ी, भुगतान में देरी और सिंचाई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
साथ ही विदेशी दखल,असंतुलित व्यापार नीतियां किसानों की आय और बाजार को प्रभावित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि महाचौपाल में एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज राहत, लाभकारी मूल्य और आय सुरक्षा पर ठोस रणनीति बनाई जाएगी और कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान और उनके अधिकारों हेतु सड़क से सदन तक मजबूती से संघर्ष करेगी ।
