कांग्रेस पार्टी ने आशीष तिवारी को बिहार चुनाव में प्रभारी बनाया

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के अनुशंसा पर प्रदेशअध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेता आशीष तिवारी को बिहार के खगड़िया जिले में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने हेतु प्रभारी,समन्वयक नियुक्त किया है।
श्री तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन प्रभारी हरीश चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ,महागठबंधन प्रत्याशियों के ऐतिहासिक जीत व सरकार बनाने में सहायक बनेंगे ।

तिवारी पूर्व में भी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश स्तरीय पदों में रह चुके हैं और मध्यप्रदेश,दिल्ली,हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया है।
उनकी इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं समेत समर्थकों ने बधाई प्रेषित की है ।
