कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की
भोपाल। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, लखन घनघोरिया,सोहनलाल वाल्मीकि एवं सुखदेव पांसे समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को हम सब मिलकर बुलंद करेंगे और उनके अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्षरत है।
श्री तिवारी कांग्रेस संगठन में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं तथा पार्टी द्वारा उन्हें विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार की अहम भूमिका भी सौंपी गई है।
