फूल मालाये व शॉल पहनकर, उपहार भेटकर, दी विदाई
अलीगंज। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय स्थान तरण अलीगंज अश्वनी कुमार के होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंड बाजे के बीच फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।
अश्वनी कुमार II न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय अलीगंज को फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई। न्यायाधिकारी अश्वनी कुमार II का कार्यकाल दिनांक 01.05.2023 से 08.04.2025 तक रहा। विदाई समारोह के दौरान उन्हे फूल मालाएं, शॉल पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए न्यायाधिकारी नें कहा कि सभी अधिवक्ताओं का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।
विदाई देने वाले अधिवक्तागण अनूप कुमार पाण्डेय, अर्जुन दुबे एंड अमित प्रताप सिंह शाक्य एड, देवेंद्र सिंह शाक्य एडओ, शारिब अली एड, शीशराम राजपूत एड, पीएस लोधी एड, आशुतोष पांडेय एड, सुमित शाक्य एड,रीना सिंह एड, काजल एड, शंभू मिश्रा एवं ग्राम न्यायालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश