
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय की महिला प्रकोष्ठ, डीसीआरबी और फील्ड यूनिट शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव सहित विभिन्न कार्यों की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के समय एएसपी ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली तथा जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दफ्तर में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और उचित व्यवहार किया जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिया कि सभी शाखाएं अपने अभिलेख अद्यतन रखें और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें।
