
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को थाना दुधारा, बखिरा और बेलहरकला की बीट प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीट बुक में दर्ज सूचनाओं, शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की।
एएसपी ने दुधारा थाना के बीट अधिकारी म0मु0आ0 चांदनी सिंह, आ0 सोनू यादव, बखिरा थाना के बीट अधिकारी आ0 शैलेन्द्र यादव, म0आ0 सुनीता तथा बेलहरकला थाना के बीट अधिकारी म0आ0 वैष्णवी शुक्ला और म0आ0 अंजूलता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को और सक्रिय, सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जनता से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
एएसपी ने निर्देशित किया कि बीट बुक को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, क्षेत्र में गश्त और चौकसी बढ़ाई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
