24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में समापन की बेला में रामजी डूंगरिया पहुंचे विधानसभा प्रत्याशी अरविंद दीक्षित जी द्वारा परिवर्तन करने के लिए जनसंपर्क किया

महेन्द्र सिंह /नवयुग समाचार राष्ट्रीय दैनिक

जिला सागर मध्य प्रदेश
——– ——— ————

जनपद :- केसलीः रामजी डूंगरिया के अंतर्गत परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में सम्पूर्ण भारत में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर तीसरे विकल्प के रूप में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी समाज के बीच में कार्य कर रही है। संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज ने 2013 में पार्टी का गठन किया था। पार्टी को आगे बढ़ाने और मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी को बनाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। देवरी विधानसभा के प्रत्याशी अरविंद दीक्षित लगातार जनसम्पर्क अभियान में लगे हुए हैं। संगठन और पार्टी की विचारधारा से जन-जन को अवगत करवा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कहना है कि पार्टी का संकल्प है नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाना। आपको बता दें कि पार्टी ने परिवर्तन का संकल्प लिया है जिसके लिए संघर्ष कर रही है। सदस्यों को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आगामी भविष्य में उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!