– मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
– बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी प्रावधानों, मिशन शक्ति केंद्र और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
– पंपलेट वितरित कर बालिकाओं/महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में दिनांक 30.09.2025 की शाम को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दुर्गा पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जा-जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गई।
शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई और पंपलेट प्रदान किए गए। साथ ही नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।