बहराइच सरकारी किताबों की कालाबाजारी का भंडाफोड़: 13 हजार से ज्यादा पुस्तकें बरामद, बीएसए कार्यालय का कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार

नवयुग समाचार


बहराइच। परिषदीय विद्यालयों की सरकारी पुस्तकों के गबन और अवैध बिक्री के बड़े मामले का थाना रामगांव पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13,082 सरकारी पुस्तकें बरामद कर बीएसए कार्यालय में कार्यरत अनुचर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना रामगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।


सूचना पर दर्ज हुआ मुकदमा


17 फरवरी को शिक्षा विभाग के कर्मचारी अशुतोष सिंह द्वारा सूचना दी गई कि परिषदीय विद्यालयों की सरकारी किताबें अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर थाना रामगांव में सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


स्टॉक से निकालकर बेची जा रही थीं किताबें


जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी पुस्तकें बरामद कीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बीएसए कार्यालय में तैनात अनुचर आलोक मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्टॉक से सरकारी किताबों का गबन कर धन लाभ के लिए अवैध बिक्री की।


पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2)ए व 316(5) जोड़ते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी समीर अहमद की तलाश जारी है।


वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूली की भी जांच
विवेचना में यह भी सामने आया कि कबाड़ की दुकान पर सरकारी किताबें मिलने का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ लोगों द्वारा रुपये वसूले गए। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
बरामदगी


कुल 13,082 सरकारी पुस्तकें


गिरफ्तार आरोपी


आलोक मिश्रा, निवासी बक्शीपुरा, थाना दरगाह शरीफ
दिलशाद अली, निवासी नाजिरपुरा बाईपास, थाना कोतवाली नगर
शुभांकर गुप्ता, निवासी शिवनगर, थाना कोतवाली नगर
अर्जुन, निवासी चांदपुरा, थाना कोतवाली नगर
पुलिस टीम


थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


➡️ पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *