जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र व कंप्यूटर

बहराइच।जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट की उपस्थिति में 59वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा जनपद बहराइच के बलई गाँव स्थित बीओपी परिसर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 17.01.2026 को बलई गाँव स्थित बीओपी परिसर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं युवाओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही दो मेधावी प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन स्वरूप कंप्यूटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम प्रशासन, पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल जागरूकता, महिला सशक्तीकरण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

साथ ही उच्चाधिकारीगण द्वारा बलईगांव पुलिस चौकी, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *