साथ ही उन्हें क्षेत्राधिकारी नगर का प्रभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रदान की गईं।

नवयुग समाचार
बहराइच पुलिस उपाधीक्षक नारायण दत्त मिश्रा का प्रशिक्षण 20 मई 2024 से प्रारम्भ होकर 22 नवम्बर 2025 तक चला। इस दौरान नारायण दत्त मिश्रा द्वारा अपना 01 वर्ष 15 दिवस का बुनियादी प्रशिक्षण पुलिस अकादमी मुरादाबाद में पूर्ण किया गया जिसके उपरांत 09 जून 2025 को व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु जनपद बहराइच आगमन हुआ ।

व्यावहारिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं में नियुक्त रहते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं की उत्कृष्ट समझ विकसित की। इस दौरान कोतवाली देहात का 02 माह का स्वतंत्र प्रभार सफलतापूर्वक पूर्ण किया तथा क्षेत्राधिकारी महसी के साथ 15 दिवस का फील्ड प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यों को पूर्ण करने के बाद नारायण दत्त मिश्रा को जनपद बहराइच में नियुक्ति प्राप्त हुई । 22 नवम्बर 2025 को परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने उपरांत आज 28 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी श्रीमती हर्षिता तिवारी द्वारा उन्हें स्टार व बैज लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं प्रतिबद्धता की सराहना की गई। साथ ही उन्हें क्षेत्राधिकारी नगर का प्रभार मिलने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
