बहराइच पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ

बहराइच

पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख , उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुक्रम में प्रदेश में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए माह नवम्बर 2025 को यातायात माह के रुप में मनाये जाने के क्रम में यातायात माह शुभारंभ कार्यक्रम के अन्तर्गत यातायात कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच से वाहन रैली का आयोजन किया गया,

जिसे पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर / यातायात महोदय जनपद बहराइच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रस्थान कर पानी टंकी चौराहा, डी०एम० चौराहा, तिकोनीबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, पीपल तिराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, गुरूनानक चौक होकर वापस यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री पहुँप सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी महसी डी०के० श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु नरायणदत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, निरीक्षक यातायात रामप्रकाश, निरीक्षक यातायात दिलीप शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

यातायात माह दिनाँक 01.11.2025 से प्रारंभ होकर दिनाँक 30.11.2025 तक मनाया जायेगा। इस दौरान यातायात पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस द्वारा पूरे माह विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजनमानस तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी। सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुँचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *