बहराइच नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती, 44 वाहन चालान

यातायात पुलिस बहराइच

शासन के निर्देशों के क्रम में व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 एवं जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में 50% तक कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में लखनऊ–बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्पीड राडार के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की गई, जिसमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले कुल 44 वाहनों के चालान किए गए तथा ₹88,000 (अठासी हजार रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *