क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम मोतीपुर में “बहू-बेटी कार्यक्रम” का किया गया आयोजन

कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समाज में नारी की भूमिका के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बस्तियों की ऐसी 10 बालिकाएं जो प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं, का महोदय द्वारा विवरण दर्ज कर आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में उनके दाखिला कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

आज दिनांक 19.10.2025 को मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी द्वारा थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम मोतीपुर में “बहू-बेटी कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मिशन शक्ति टीम के सहयोग से बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा समाज में नारी की भूमिका, उनके योगदान और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। उपस्थित जनसमूह को 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वन स्टॉप सेंटर), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) तथा 102/108 (स्वास्थ्य व एम्बुलेंस सेवा) जैसे महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पंपलेट्स के माध्यम से वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान वार्ता के क्रम में यह बात सामने आई कि वहां पर मौजूद 10 बालिकाएं अब तक शिक्षा से वंचित हैं जिनका विद्यालय में दाखिला नहीं हुआ है । इस पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन बालिकाओं का विवरण दर्ज किया गया तथा आगामी शैक्षिक सत्र में उनके विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही, बालिका शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए महोदय ने कहा कि शिक्षित नारी न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है इसलिए उन्हें शिक्षित करें, राष्ट्र स्वयं सशक्त होगा ।

मीडिया सेल, बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *