बारिगोड़ा : जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग रबर पैड के लगने पर SER के DRM का जताया आभार।

SER रेलवे फाटक संख्या 138: साउथ ईस्टर्न रेलवे अंतर्गत टाटा हावड़ा मुख्य मार्ग, ब्रॉड गेज लाइन; रेलवे फाटक संख्या 138 पर रेलवे क्रॉसिंग रबर पैड लगाए जाने पर ग्रामीण समेत जन प्रतिनिधियों ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के डीआरएम को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

गौरतलब हो कि फाटक संख्या 138 से 7 गांव के हजारों लोगो का इस रेलवे फाटक से आना-जाना होता है। ग्रामीण बोले; क्रॉसिंग रबर पैड लगने से पूर्व आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं; खासकर दो पहिया वाहन के साथ; घटित होते रहना आम बात थी, साथ में वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचता था। वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए दाया-बाया काटकर अपने वाहन को इस पर से; उस पार करते थे।

आज रेलवे क्रॉसिंग पर उपस्थित क्षेत्र के मुखिया सुनीता नाग एवं उप मुखिया अमरेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से जोनल डीआरएम एवं जीएम का आभार जताया। मुखिया सुनीता नाग बोलीं हमारे पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन में सहूलियत हो गई है, राहगीरों की जिंदगी की यात्रा मे सुलभता हो गई है।

हालांकि जर्नलिस्ट धनंजय कुमार के तरफ से भी तत्कालीन डीआरएम अरुण जे राठौड़ एवं इसके पूर्व के डीआरएम के समय इस मुद्दे पर खबर बनाई गई थी। जहां सकारात्मक पहल की बात निकाल कर आई थी। बहरहाल इस फाटक से प्रतिदिन अपने कर्तव्य की ओर गुजरने वाले राहगीरों में हर्ष का माहौल है।

अंत में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बोले माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा विगत 26 फरवरी 2024 को ऑनलाइन उद्घाटित ओवर ब्रिज का कार्य आरंभ होने का उत्सुकता पूर्वक इंतजार रहेगा।

मौके पर क्षेत्र के मुखिया सुनीता नाग, उप मुखिया अमरेश सिंह, मणि भूषण, प्रशांत कुमार, प्रकाश कुमार, चंदन शर्मा, मनोज सिंह, हिमांशी कुमार सिंह मौजूद रहे। एवं राहगीरों में हरि यादव, आदित्य गौड़, विजय भगत, आकाश सिंह, अमित घोष, वीरेंद्र ओझा, चंदेश्वर प्रसाद, अजयसिंह, दयाशंकर सिंह, विनोद सिंह, गणेश, चंद्र प्रकाश मिश्रा, गणेश माझी, मनोहर जाते, राजेश गुप्ता, रितेश सिंह, संजय लाल यादव आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *