सती–शिव चरित्र की कथा से भक्तिरस में डूबा बेलहर कला

संतकबीरनगर।नगर पंचायत बेलहर कला में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य धनंजय जी महाराज ने सती–शिव चरित्र का भावपूर्ण और प्रभावशाली वर्णन किया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में उमड़े।कथा के दौरान मां पार्वती के जन्म, कामदेव के भस्म होने तथा भगवान शिव के विवाह हेतु सहमत होने की प्रसंगात्मक कथा सुनाई गई। इसके साथ ही राजा दक्ष प्रजापति द्वारा आयोजित महायज्ञ का उल्लेख करते हुए बताया गया कि भगवान शिव के अपमान से आहत होकर माता सती ने हवन कुंड में स्वयं को अग्नि को समर्पित कर दिया। इस मार्मिक प्रसंग ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।रात्रि करीब 10 बजे कथा विश्राम के बाद आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *