2018-19 की बकाया राशि किसानों के खाते में डाली जाए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

5 दिन के अंदर बकाया राशि नहीं डाली गई तो करेंगे धरना प्रदर्शन

जिला दमोह मध्य प्रदेश

महेन्द्र सिंह /नवयुग समाचार राष्ट्रीय दैनिकविधानसभा हटा -: भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज हटा शहर में रैली निकाली और किसानों के हक की मागो के हटा एसडीएम महोदय को माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है जिस में उल्लेख है कि जिले में 14 हजार से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर उड़द बेचने के बाद बकाया राशि के लिए चार साल से इंतजार कर रहे हैं, मगर न तो उनके खातों में राशि डाली गई हैऔर न ही अधिकारी कोई जवाब दे रहे हैं। जबकि इस मामले को लेकर किसानों ने वर्ष 2021 में उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सभी किसानों के खातों में बकाया राशि डाली जाएगी, लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।किसानों की उड़द का समर्थन मूल्य 5600 रुपए रखा गया था परंतु किसानों के खातों में 3000 से 3200 रुपए ही दिए गए बकाया राशि आज भी किसानों के खातों में नहीं डाली गई किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और किसान उस राशि को लेकर के ठगा महसूस कर रहे हैं कि प्रशासन के द्वारा दमोह जिले के किसानों के साथ अन्याय किया गया हैजिसको लेकर आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन एवं विधानसभा हटा के समस्त किसानों ने मांग की है

कि 5 दिवस के अंदर हमारे हक की राशि को दिया जाए शासन-प्रशासन इसको गंभीरता से लें और इस मामले में हाई कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी समर्थन मूल्य पर उड़द की खरीदी करने के बाद पूरा भुगतान न करने पर एक साल पहले हाई कोर्ट जबलपुर ने मप्र शासन को फटकार लगाई है और प्रमुख सचिव और कलेक्टर को 28 दिन के अंदर किसानों को लंबित राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था। मगर आज दिनांक तक किसानों के खातों में कोई राशि नहीं डाली गई हैऔर सरकार किसानों को लगातार गुमराह कर रही है वर्ष 2023 में हटा विधानसभा के ब्यारमा नदी के किनारे की फैसले बाढ़ से प्रभावित हुई है

जिनका आज तक सर्वे नहीं कराया गया ज्ञापन इस दौरान किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जुगल किशोर पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की आगामी विधानसभा प्रत्याशी ओमवती अठ्या किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद पटेल पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सेन तुलसी नामदेव प्रवीण रैकवार विजय पटेल वीर सिंह मानक रजक संतोष सिंह प्राण सिंह बहादुर सिंह प्रवीण प्रजापति मूलचंद कुशवाहा रवि रैकवार आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं किसानों की मौजूदगी रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!