किंग मेकर होगी भरतीय शक्ति चेतना पार्टीः राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया विशाल आमसभा कार्यक्रम किया

महेन्द्र सिंह /नवयुग समाचार राष्ट्रीय दैनिक

विधानसभा – रहली 39 /जिला सागर मध्य प्रदेश

चुनाव चिन्ह बांसुरी

जिले के रहली में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए|

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी लगातार क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय है और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरती हुई नजर आई है जहां भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने नामांकन में शक्ति प्रदर्शन किया था तो वहीं आज आमसभा के पूर्व भी नगर के प्रमुख मार्गो से भारतीय

शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला ने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पूरे प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर कर सामने आई है एवं किंग मेकर की भूमिका अदा करेगी।

प्रदेश में भ्रष्टाचार का माहौल है प्रदेश में विकास नहीं हुआ है इसी कारण भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने बड़े-बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है और इस बार तख्तापलट होना तय है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किंग मेकर की भूमिका निभाएगी।|

एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय महासचिव जनमानस एवं क्षेत्र वासियों से अपील करते हैं| भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी अशोक भाई लोधी को जीत हासिल करवा और अपने क्षेत्र का विकास करवा और खुशहाल क्षेत्र बनाएं||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!