मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी |भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला

मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी |भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने विधानसभा प्रत्याशी घोषणा कर दी| एवं विशाल रैली व आमसभा का कार्यक्रम कजलीवन ग्राउंड में जनसैलाब उमड़ा लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

महेन्द्र भैया लोधी/नवयुग समाचार

सागर: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को युग परिवर्तन हेतु नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने के उद्देश्य से सागर में विशाल रैली व आमसभा का आयोजन किया गया।

क्षेत्रों के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए कजलीवन ग्राउंड तक रहा प्रदर्शन आम सभा का आयोजन कजलीवन ग्राउंड सागर में 21 अगस्त को किया गया एवं कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीयअध्यक्ष शक्तिस्वरुपा बहन संध्या शुक्ला ने कांग्रेस और बीजेपी को जमकर कोसा। मध्य प्रदेश को नशेड़ी एवं आये दिन गौमाता को कत्ल खाने भेजा जा रहा है।

सरकारों की भ्रष्टाचार पर एवं गौ माता पर कोई रोंक नहीं लगाई जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला ने अन्य पार्टियों के कामकाज को लेकर विरोध किया। लाडली बहन योजना एवं अन्य योजनाओं का विरोध किया। जो सरकारे शराब माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं और सरकारी शराब के ठेका खोल रही हैं , भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त होती है मध्य प्रदेश को नशा मुक्त कर देगी और शराब के ठेके बंद कर देगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिध्दाश्रम रत्न सौरभ दुबे (अनूप भैया) ने आगामी विधानसभा चुनाव की जानकारी दी। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की कहने की बात की। मध्यप्रदेश में विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। मध्य प्रदेश में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी। राष्ट्रीय महासचिव सिध्दाश्रमरत्न आशीष शुक्ला (राजूभैया) ने कहा कि प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं वहीं काम काज को लेकर विरोध किया।

कांग्रेस, बीजेपी व आम आदमी पार्टी को जमकर कोसा। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल विश्वकर्मा जी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसानों के हित में काम करेगी। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार खत्म करेगी। पार्टी व संगठन की विचारधारा की जानकारी दी। आज कजलीवन ग्राउंड में जनसैलाब उमड़ा है |एवं उक्त अवसर पर पार्टी में नए लोगों के साथ-साथ संगठन व पार्टी के सैकडों सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!