श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी के द्वारा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया।

जमशेदपुर। विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट मैदान मे 31 फिट मां सरस्वती पूजा पंडाल के लिए दिनांक 2 जनवरी 2024 को पंडित चंदन प्रमाणिक के हाथों भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया। पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रहलाद लोहरा ने मीडिया को बताया कि इसकी स्थापना 2006 में की गई थी परंतु वृहत पैमाने पर पिछले वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा मां का प्रतिमान निर्माण के लिए बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है। अध्यक्ष अभिलाष गौड़ ने कहा; पूजा का उद्घाटन 13 फरवरी को किया जाएगा एवं 14 फरवरी को मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया जाएगा। पूजा के दौरान कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन भी किए जाएंगे। उपरोक्त के दौरान सलाहकार अभिषेक कुमार सुबोध कुमार गंगा प्रसाद, अध्यक्ष अभिलाष गौड, उपाध्यक्ष अनुपम सिंह, सुबोध कुमार आजाद, विश्वकर्मा लोहरा,

पवन लौहरा लालटु गोस्वामी सेंटी दास शिवचरण लोहरा संदीप मुखी राम रवानी महासचिव जॉनी मौसी सह सचिव सिकंदर कुमार प्रकाश लोहरा सचिव पवन प्रधान सह कोषाध्यक्ष रोहित नाग इंदिरो लोहरा भोला लोहरा सृष्टि लोहरा छोटू बाबू लोहरा छूटूधन लोहरा असित लोहरा अनिल गोराई जितेन कुमार लादेन कुमार राहुल लोहरा सेवक लोहरा विदुल कुमार गांगुली कुमार अजीत लोहरा सुजीत लोहरा बिरजू लोहरा करिया मुंडा सामू लोहरा मनोज लोहरा अरुण कुमार सागर मुंडा किशोर तंतुबाई मुकेश कुमार चुन्नू सिंह एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!