बहराइच में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि3D तकनीक से युवक की जान बची, जटिल सर्जरी सफल

बहराइच, संवाददाता।
जनपद में चिकित्सा क्षेत्र ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। 25 वर्षीय रामगोपाल, जो सिर में गंभीर चोट के कारण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। यह जटिल सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. अनुरोध पटेल द्वारा बिटाना एंड चंद्रावती हॉस्पिटल में अत्याधुनिक 3D रिकंस्ट्रक्शन तकनीक के माध्यम से की गई।

फोटो रामगोपाल

डॉक्टरों की टीम ने पहले मरीज के सिर की 3D इमेज तैयार की, जिससे चोट की सटीक स्थिति का आकलन किया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त हड्डी के स्थान पर कृत्रिम हड्डी तैयार कर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है।

फोटो डॉ. अनुरोध पटेल

डॉ. अनुरोध पटेल इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सोमवार से शुक्रवार तक बहराइच में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उनके द्वारा अब तक सैकड़ों जटिल और गंभीर मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है।

सिर  3D इमेज

विशेषज्ञों के अनुसार, 3D रिकंस्ट्रक्शन तकनीक आधुनिक चिकित्सा का अहम हिस्सा बन चुकी है। इस तकनीक से सर्जरी में सटीकता बढ़ती है, ऑपरेशन का समय कम होता है, मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है।

स्थानीय लोगों के लिए यह उपलब्धि राहत भरी खबर है, क्योंकि अब इस तरह की उन्नत चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *