
थानाः- रुपईडीहा
पुलिस अधीक्षक बहराइच के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश रावत मय पुलिस बल द्वारा 16 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 अन्तर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 05/06.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पचपकड़ी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि 03 व्यक्ति 02 मोटरसाइकिलों से आते हुये दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान तीनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछते हुए वाहनों के कागजात मांगे गये तो तीनों ने अपना नाम 1. जावेद हलवाई पुत्र याकूब हलवाई, 2. कमरुद्दीन शाही पुत्र खलील शाही, 3. सुहैल पुत्र इस्लाम बताया व मोटरसाइकिलों से सम्बन्धित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके, जिसपर कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी द्वारा बताया गया कि यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं जिन्हें हम लोगों ने भिन्न-भिन्न स्थानों से चुराया है ।

जिस पर पुलिस द्वारा सभी से और अधिक गम्भीरता व कड़ाई से पूछताछ की गयी तो तीनों चोरों द्वारा उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों से चोरी की गयी 14 अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की गयी जिन्हें अन्यत्र स्थान चकिया जंगल में झाड़ियो में छिपाकर रखने की बात बतायी गयी ।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से कुल 16 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मु0अ0स0 349/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS पंजीकृत कर माननीय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
– मु0अ0स0 349/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. जावेद हलवाई पुत्र याकूब हलवाई उम्र करीब 26 वर्ष निवासी इटियाथोक बाजार रेलवे स्टेशन रोड़ थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा वर्तमान पता – MP स्कूल वार्ड नं0 7 चौकी वोडा प्रहरी नेपालगंज, जिला बांके, राष्ट्र नेपाल
2. कमरुद्दीन शाही पुत्र खलील शाही उम्र करीब 22 वर्ष निवासी वार्ड नं0 17 बुलबुलिया पुलिस चौकी वाडा प्रहरी नेपालगंज, जिला बांके, राष्ट्र नेपाल
3. सुहैल पुत्र इस्लाम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी नयाबास मजरा साहनपुर, थाना सियाना, जनपद बुलन्दशहर, उ0प्र0
गिरफ्तारी/ बरामदगी का स्थान व समय
– गिरफ्तारी का स्थान पचपकड़ी तिराहा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
– बरामदगी का स्थान- चकिया जंगल, थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
दिनांक-* 06.12.2025 *समय-* 04.55 बजे
बरामदगी का विवरण-
कुल 16 अदद चोरी की मोटरसाइकिल-
1. HERO SPLENDOR PLUS – 06 अदद
2. HERO SUPER SPLENDOR – 04 अदद
3. BAJAJ PULSAR – 02 अदद
4. HERO GLAMOUR
5. HERO SPLENDOR PRO
6. TVS APACHE
7. BAJAJ DISCOVER
8. 300 रुपये नेपाली मुद्रा व 160 रुपये भारतीय मुद्रा
9. 02 अदद एन्ड्राएड मोबाइल फोन
अपराध का तरीकाः– भारत में सूनसान स्थानों व भीड़-भाड़ क्षेत्रों से अपराधियों के द्वारा मास्टर चाभी का प्रयोग कर दोपहिया वाहनों की चोरी व अन्य चोरी कर छिपा देना व मौका पाकर लुक छिप कर नेपाल राष्ट्र में व नेपाल राष्ट्र से चोरी की गयी बाइकों को भारत के अन्य क्षेत्रों में बिक्री कर देना तथा बिक्री की धनराशि आपस में बांट लेना ।
अनावरित अभियोग का विवरणः
क्र0सं0 वाहन मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 UP40AS8983 318/2025 303(2) BNS रुपईडीहा बहराइच
2 UP40AW4395 286/2024 303(2) BNS कोतवाली नगर बहराइच
3 UP43AV5230 345/2022 379 IPC कोतवाली नगर गोण्डा
4 UP40AP7327 532/2025 303(2) BNS कोतवाली नानपारा बहराइच
5 UP40AX0268 563/2025 303(2) BNS मोतीपुर बहराइच
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 रमेश रावत
2. व0उ0नि0 दीनानाथ सागर
3. उ0नि0 अब्दुल कादिर
4. उ0नि0 जितेश सिंह,
5. हे0का0 स्वतन्त्र विक्रम सिंह
6. का0 अभिषेक सिंह
7. का0 अभिषेक राय
8. का0 हेमन्त कुमार वर्मा
9. का0 शिवेन्द्र वर्मा
10. का0 रविन्द्र यादव
11. का0 संदीप चौहान
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
