सांसद विद्युत बरण महतो के कर कमलों द्वारा आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र सलगाझुरी भूमि पर बिरसा मुंडा मूर्ति का अनावरण हुआ।

जमशेदपुर। भारत का अतीत, इतिहास वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं हो सकता; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साकार होते कथन; सलगाझुरी रेलवे स्टेशन शमशान भूमि के निकट बिरसामुंडा आदि आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सलगाझूरी के द्वारा स्थापित भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति का अनावरण माननीय सांसद विद्युत बरण महतो के कर कमलों द्वारा किया गया जहां भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी समेत समाजसेवियों व स्थानीय लोगों ने शिरकत किए।

दरअसल सांसद के व्यस्तता होने के कारण उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, भाजपा नेता सह समाजसेवी नंदजी प्रसाद एवं भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पूर्व जिला परिषद गणेश सोलंकी एवं गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने संयुक्त रूप से दिनांक 10 मार्च 2024 को भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण के उपरांत आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र स्थल में, आदिवासी कला संस्कृति प्रशिक्षण अखाड़ा का शिलान्यास भी अतिथियों के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट को सामाजिक कार्यों के लिए हर संभव मदद किया जाएगा, अतिथियों ने कहा कि

इस क्षेत्र में आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक भवन के निर्माण होने पर; क्षेत्र के लगभग 15 पंचायत के आदिवासी समुदाय को इसका लाभ मिलेगा साथ ही विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक कला संस्कृति को बचाए रखने में लाभकारी साबित होगा। बताते चले कि आदिवासी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से, आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो गया है,

शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, संरक्षक प्रभु राम मुंडा, अवधेश सिंह व परमानंद सिंह, सचिव प्रकाश सांडील, उपाध्यक्ष बबलू करवा व रूद्र मुंडा, गोविंदपुर के मुखिया रणजीत सिंह, राम मुखी, सहसचिव जुझार हो, अजय सिंह, काजू सांडील, मजिस्टर शर्मा, राजेश मुंडा, महेश नाग, राज सांडील, शंकर सोलंकी, शोभा कक्षप , रणवीर सिंह, उमेश पुराण, धन सिंह मुंडा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री नीलू मछुआ, आ ज सु पार्टी के नेता शैलेंद्र सिन्हा, किशोर महतो, लक्ष्मण मुंडा विवेक मुंडा, संजय कुमार, विशाल कुमार, डोमन मुंडा, आदि शामिल हुए। वहीं धन्यवाद ज्ञापन बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सचिव प्रकाश दिलीप सिंह सांडील ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!