राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन आज बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ एस एसडी पब्लिक स्कूल, अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ

राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन आज बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ एस एसडी पब्लिक स्कूल, अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी और वक्ता श्री अरुण कुमार सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के योगदान का वर्णन किया l

इसके अलावा बीके सैनी,अरुण कुमार भरारी,राजेंद्र कजरी शंकर माली, मुन्नालाल शर्मा,अनुराग माली,श्री संजय कुमार सैनी, अधिवक्ता मंजू सैनी,प्रीति सैनी प्रशांत सैनी इशांत सैनी समेत दर्जनों लोगों ने विद्यालय के बच्चों को माता सावित्रीबाई फुले के बारे में विस्तार से बताया l

इस अवसर पर नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने माता सावित्री बाई फुले का रूप धारण कर सैनी समाज को आगे बढ़ाने का सन्देश दिया l जिसमें वर्तिका, अनिष्का और सोनम सैनी मुख्य रूप से अपने सुन्दर रूप के कारण सराही गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!