कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की मांग की
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता आशीष तिवारी ने प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अनुदान पर संचालित समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे – वृद्धा ,विधवा (कल्याणी),दिव्यांग (नि:शक्तजन) की पेंशन राशि बढ़ाने की माँग की है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार से युवा,किसान महिला समेत हर वर्ग परेशान है और सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार चंद नामचीन उद्योगपतियों के आवभगत में मस्त है।
श्री तिवारी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार को अन्य राज्यों का अनुसरण कर, केंद्र से प्राप्त अनुदान में प्रदेश के राज्यांश को हजार रुपए प्रतिव्यक्ति बढ़ा कर शीघ्र ही जनहितार्थ निर्णय लेना चाहिए जिससे सभी वर्गों की सामाजिक भागीदारी बनी रहे।
