भाजपाईयों ने शहर के विभिन्न थानों को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम।

झारखंड, जमशेदपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शहर में चल रहे विभिन्न प्रकार के नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जमशेदपुर शहर के विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपा।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने थाना प्रभारीयो को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाकर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिन बाद वृहद आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएँ बढ़ती जा रही है अगर थाना प्रभारी ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो हम इससे उग्र आंदोलन करेंगे।

उसी क्रम में टेल्को थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध नशाखोरी, अड्डाबाजी, चोरी एवं छिनतई की घटनाओं के विरोध में टेल्को मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा एवं रितेश झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने टेल्को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, रविजेंट, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, पूर्व महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *