
संतकबीरनगर।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के मामले में भाजपा नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।भाजपा नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक जीवन में कार्यरत जनप्रतिनिधियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतांत्रिक मर्यादा और सामाजिक मूल्यों की रक्षा हो सके।इस अवसर पर बनर्जी लाल अग्रहरि, ओम प्रकाश राय, शुभम राय, कुलदीप पांडेय, गिरजेश राय, डिंपल राय, विजय जायसवाल, कन्हैया वर्मा, विनोद अग्रहरि, मुरली जायसवाल, आलोक राय, सुरेन्द्र पाठक, कपीश अग्रहरि, प्रवीण सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
