ओडिशा के गवर्नर रघुवर दास के जमशेदपुर आगमन पर स्वागत के लिए उमड़े भाजपा जन।

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के गवर्नर रघुवर दास सोमवार को ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे। उनके टाटानगर स्टेशन आगमन पर जमशेदपुर महानगर के भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्हें जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर भाजपाईयों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, बर्मामाइंस अध्यक्ष दीपक झा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, हेमंत जैन, संदीप भारद्वाज, गौतम, अमरजीत सिंह राजा, तेजेन्द्र सिंह जॉनी समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!