भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भरी हुंकार

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने बूथ को जीतायें और भाजपा सरकार बनाएं

मोदी जी का नारा है अबकी बार 400 पार हमारा है


एटा। लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संसदीय क्षेत्र अलीगंज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर अपने-अपने बूथ से लोगों को जागरुक कर अपने बूथ को जिताएं और भारतीय जनता पार्टी के नारे अबकी बार 400 पार को सफल बनाएं।

विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित एसएस रिसोर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सांसद मुकेश राजपूत नें पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्षों के साथ वार्ता कर कहा कि सभी सदस्य सक्रिय रहकर अपनी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने-अपने बूथ को जिताएंगे माननीय मोदी जी का नारा है अबकी बार 400 पार हमारा है जिसको हमें पूर्ण करके दिखाना है।

वार्ता के माध्यम से चुनावी शंखनाद करते हुए सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावों के लिए पुरी तरह से तैयार होने का आग्रह किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो इसके पीछे लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओ का त्याग रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और समर्पित नेतृत्व के कारण आज भारत को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुट है और एकजुट भाजपा को कोई भी राजनैतिक दल हराने की सोच भी नहीं सकता। कहा की पूरे देश में भाजपा चुनौती देने वाला कोई दल नहीं है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। प्रदेश सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल से प्रदेश विकास के रथ पर सवार हैऔर कार्यकाल में पहले दिन से लेकर प्रदेश सरकार आम जनता के लिए कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहा है।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अशोक रतन शाक्य, अर्जुन सिंह कश्यप, आशीष राजपूत, वीरेंद्र प्रताप, लोकपाल सिंह शाक्य, पियूष शाक्य, राघवेंद्र गुप्ता, निलेश राजपूत, शिवम दिक्षित, शिवम कश्यप, बृजेश सिंह राठौर, विजय सिंह, हिमांशु दीक्षित मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे नें कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी व कार्यकर्ता सभी एकजुट होकर अपने-अपने कार्य में लग जाएं और जितना हो सके उतना लोगों को जागरुक करे। सभी से अपील करें पहले वोट करें उसके बाद जलपान करें।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि माननीय मोदी जी का नारा है 400 पर हमारा है माननीय मोदी जी के नारे को हम सभी को मिलकर साकार करना है। सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्य से जनता काफी खुश है। कहा की सभी कार्यकर्ताओं सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी का सहयोग रहा है इस बार भी सभी का सहयोग रहेगा और फिर से कमल खिलेगा।

विधायक सतपाल सिंह राठौर ने कहा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर डबल इंजन सरकार कार्य कर रही है। कहा की उनकी सरकार ने तमाम योजनाओं को संचालित कर ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार में देश ने तरक्की की है हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है और आगे भी इसी प्रकार होता रहेगा।

जिला महामंत्री भाजपा आशीष राजपूत ने बताया कि सरकार का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के तरफ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और रोजागार दिए जाने का भी उनकी सरकार कार्य कर रही है। उनकी सरकार में विदेश नीति सुद्रण हुई है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!