भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत…..

भाजपा, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में अपहरण का दौर चल रहा है और अपराधी बेलगाम हैं। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह फेल है, इस मामले को लेकर वे गृह मंत्री से मिलेंगे।

उन्होंने मधुपुर हिंसा के मामले में कहा कि धार्मिक स्थल हर हाल में वहीं बनेगा। श्री साहू बिगत 10 दिनों से लापता उद्यमी पुत्र के परिजनों से मिले। उनसे उनके लापता पुत्र कैरव गांधी के संदर्भ मे जानकारी ली। सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है, संगठन को साथ लेकर आगे काम करना है।

जमशेदपुर और राज्य भर में हो रही आपराधिक घटना और अपहरण मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। साल 2019 से राज्य की स्थिति बदतर होती जा रही है‌। आम जनता सुरक्षित नहीं। राज्य में अपहरण का दौर चल रहा है और प्रशासन सुस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *