भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने भावी सांसद को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने हेतु २४ घंटों निगरानी मे लगे पड़े हैं।

ईवीएम में कैद मतो की निगरानी : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी रोस्टर बनाकर लगाई है। इसी क्रम में बर्मामाइंस मंडल की बारी को-ऑपरेटिव कॉलेज के कैंप में रविवार को थी।

इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो भी भाजपा द्वारा बनाए गए कैम्प में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक झा, महामंत्री सूरज सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मनजीत सिंह के संग जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में बनाये गए पार्टी के निगरानी कैम्प में काफी देर तक कार्यकर्ताओं के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान बिद्युत बरुण महतो ईवीएम की निगरानी में तैनात मंडल अध्यक्ष एवं मौजूद कार्यकर्ताओं से जरूरी चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत को लेकर हम सभी कार्यकर्ता आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दस वर्षों के सेवा से जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में सांसद के रूप में विद्युत बरन महतो ने अभूतपूर्व विकास किया है। बंटी ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर विद्युत बरन महतो को पिछली बार से अधिक मतों से जीतकर दिल्ली जाएंगे।

बताते चले की निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिखे। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मनजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, राकेश राय, मधु तांती, रामदुलारी, लक्ष्मी यादव, कैलाशपति मिश्र, चंन्दन उपाध्याय, छोटू पान्डे, रितेश झा, अनिकेत, बर्मा कंसारी, धर्म नाग, संतोष प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आशीश पान्डे, राजू, संजय शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौरतलब हो कि इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं, जिला प्रशासन स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं; इन्ही कैमरों की स्क्रीन गाउंड के समीप भवन में लगी है। इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!