भाजपाइयों ने जय भाजपा- विजय भाजपा- तय भाजपा के नारो के साथ जमशेदपुर के अनेक क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान।

भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत पंचायत स्तर पर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में बर्मामाइंस के कंचननगर में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जमशेदपुर के लोकसभा प्रभारी आजाद शत्रु के नेतृत्व में MGM मंडल व साकची पूर्वी में जय भाजपा- विजय भाजपा- तय भाजपा के नारो के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में मतदाताओं से मत मांगे गए, जनसंपर्क के साथ साथ डोर-टू-डोर पर्ची वितरण किए गए पीएम की उपलब्धियों को गिनाया गया। इसके साथ ही भाजपा का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से पीएम मोदी को जिताने की अपील की गयी ताकि तीसरी बार भी पीएम मोदी जीतकर राष्ट्र हित में कार्य कर सकें।

इस दौरान गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह समेत शिव हांसदा, कमलेश सिंह, सुनील, अजय गुप्ता, सुरेश पंडित, जगदीश मिश्र, सुजय पांडे, नरेंद्र सिंह, मंटू कुमार आदि। बर्मामाइंस के कंचननगर के अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सूरज सिंह, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र रजक और संतोष ठाकुर, उज्ज्वल राय, शशि सिंह आदि तथा एमजीएम मंडल साकची पूर्वी से प्रदेश मंत्री अजाद शत्रु, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह, सुमित श्रीवास्तव, विकास सिंह, भीमदास, वीरेन महतो, सौरव कुमार, मनेश्वर गौर, प्रियांशु कुमार, जैकी पांडे व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!