एटा में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण, विचारधारा और अनुशासन पर दिया गया जोर

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद एटा के विकासखंड जैथरा स्थित गांगूपुरा के गजराज सिंह इंटर कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ किया है। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक मजबूती को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है।

यह प्रशिक्षण अभियान धुमरी के गांगूपुरा गजराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और सुशील कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और सेवा भाव की जानकारी दी जा रही है।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

इस कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में पीयूष शाक्य, आशीष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अनुराग गुप्ता, सुशील कुमार और कमलेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *