भाजपायों ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद, भारत माता की जय, लगाये नारे

अलीगंज। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी अलीगंज के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट से क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग मातादीन चौराहा, गांधी चौराहा, मैन मार्केट, तहसील से होती हुई नगला पड़ाव पहुंचकर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का ज्वार देखने को मिला। भाजपा के पदाधिकारी सहित युवा व अन्य लोग उल्लास और उत्साह के साथ सेना के समान व सैनिकों की वीरता के लिए नारे लगाते हुए चले। रैली में शामिल लोग हाथ में तिरंगा ध्वज, तिरंगा साफा, टोपी-स्कार्फ आदि पहने नजर आए। युवा टीम पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विजय विश्व तिरंगा प्यारा…झंडा ऊंचा रहे हमारा, आजादी के चले बहाने…गीत पर वंदेमातरम की जयघोष…चहुंओर गूंजता देशभक्ति के गीत, भीषण गर्मी में हाथों में लहराते तिरंगे और सेना का मान-सम्मान हर चेहरे पर दिखाई दे रहा था।

तिरंगा यात्रा के समय स्वतंत्रदेव सिंह कैबिनेट मंत्री, ब्रजबहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह राठौर विधायक, विधायक पुत्र सूरज राठौर, जीतू राठौर, प्रदीप गुप्ता पूर्व चेयरमैन, विवेक गुप्ता चेयरमैन, दिनेश गुप्ता, लोकपाल शाक्य, विष्णु मिश्रा प्रधान, अमोद आर्य, नीलेश राजपूत, मुकेश राजपूत, महेश राजपूत प्रधान, सूर्यकांत गुप्ता, भानुप्रताप गांधी सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!