भाजपाईयों ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा, लगाये भारत माता जय के नारे

हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित, दिलाई शपथ

अलीगंज। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के सरायगत में ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को भाजपाईयों नें तिरंगा पैदल यात्रा निकली। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए भाजपाईयों ने सभी लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की।

विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा की तैयारियां की जिसमें मंडल स्तर पर बुधवार को भाजपा के जिला मंत्री डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई। कस्बा सराय अगहत के श्रीहजारी बाबा सार्वजनिक शिव मंदिर से यात्रा शुरू हुई मैन बाजार होते हुए मोहम्मदाबाद बस अड्डे से अगहत गांव तक पदयात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया।

जिला मंत्री ने बताया कि तिरंगा पैदल यात्रा में भाजपायों ने उत्साह से भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा झण्डा फहरा रहा था और सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अलीगंज कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान सभी भाजपाइयों ने हाथ में तिरंगा लेकर इसकी आन बान शान को बनाए रखने और हर घर तिरंगा फहराने के लिए शपथ भी दिलाई है। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के लिए भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा पैदल जागरूकता यात्रा के माध्यम से स्वाधीनता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने का सन्देश दिया एवं इसको उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस तिरंगा रैली के समापन पर सभी को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई। थाना नया गांव के पूरे पुलिस फोर्स के साथ थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ साथ सराय अगहत मंडल अध्यक्ष शिवम् कश्यप, अनुरुद्ध सिंह राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकिव सिद्दीकी, ओमपाल सिंह, मनोज पांडे, रामजी, श्रेयांस जैन, आनंद राजपूत, विवेक तिवारी, मुनीश पाल, अंकुर मिश्रा, मानसिंह, अनुराग सक्सेना सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपाई मौजूद ।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरो एटा उतर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *