अलीगंज।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी में गांव चलो अभियान के अंतर्गत लोगों से जनसंपर्क किया और सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजना जानकारी दी गई।
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत रविवार को अलीगंज क्षेत्र में जिला महामंत्री व कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा जिला महामंत्री कुमारी आशीष राजपूत व कार्यकर्ताओं द्वारा अलीगंज क्षेत्र के जाजलपुर, अलीगंज कस्बा, गढ़िया भरपुरा, शरद नगला, नगला किस मे जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया।
लोगों को सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में बताया और तमाम चल रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला महामंत्री कु. आशीष राजपूत ने बताया कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीणों से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। उन्होने बताया की सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक मुफ्त ईलाज, सुकन्या समृद्ध योजना, कौशल विकास योजना, मुद्रा लोन योजना, महिला कौशल विकास योजना, महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।
पार्टी का उद्देश्य ग्रामीणों को सभी योजनाओं से अवगत कराना तथा पार्टी की मुख्य धारा से लोगो को जोड़ना है। जिन्हे तमाम योजनाओं की जानकारी नही इस लिये पार्टी लोगो को अधिक से अधिक इसकी जानकारी हो लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान जिला महामंत्री के अलावा मनोज कुमार लक्ष्मी गोस्वामी सरिता विनीता सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश