महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए भाजपा कटिबद्ध :वविता चौहान।

अलीगंज। अलीगंज में नारी शक्ति वन्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं के अलावा भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को अलीगंज के एसएस रिसोर्ट में नारी शक्ति वन्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वविता चौहान ने सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तब से महिलाओं पर सरकार यानि पीएम मोदी का विशेष फोकस रहा महिलाओं की समस्याओं को लेकर नारी शशक्तिकरण कार्यक्रम लगातार किया गया।

पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास करा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश की आबादी का सम्मान बढ़ा और नारी शक्ति, देश के विकास में अपना योगदान दे सकेगी। वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने केंद्र में बागडोर संभाली उनका मुख्य ध्यान महिलाओं का आरक्षण सुरक्षा व्यवस्था के लेकर किया।जो आज भी चल रहा है महिलाये सुरक्षित है वहः हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है
भाजपा जिलाध्यक्ष सन्दीप जेन ने कहा कि भाजपा सरकार नारी शक्ति को पूरा सम्मान देने का कार्य कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने कहा की नारी शक्ति का मतलब ही सामाजिक चेतना होता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारी सशक्तिकरण का सपना पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर डोली सक्सेना सन्दीप जैन भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष राजपूत ज़िला महामंत्री गोपाल शर्मा वीरेंद्र प्रताप सिंह आमोद आर्य शिवम गुप्ता रजनी गोस्वामी विकास गुप्ता नीतू सिह दिवाकर आदि महिला शक्ति काफी सृख्या मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!