गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीति एवं पोटका अँचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने कार्यालय में किया तालाबंदी।

जमशेदपुर: झारखंड की झामुमो, काँग्रेस व राजद गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीति एवं पोटका प्रखंड व अँचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद विधुत वरण महतो की उपस्थिति में युवाओं द्वारा पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव सह तालाबंदी किया गया।

युवा कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार को घेरते हुए आक्रोश मार्च निकालकर अँचल कार्यालय पहुँच तालाबंदी किया। साथ की विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की राज्य सरकार हर मोर्चे कर विफल साबित हुई है। हेमंत सोरेन ने युवाओं से 5 लाख रोजगार देने का वादा कर सरकार पर काबिज हुई थी, आज युवाओं की क्या दुर्दशा है यह किसी से छुपा नही है।

उन्होंने कहा की अंचल कार्यालय से विकास की गंगा बहने की जगह भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार पर युवाओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- गठबंधन सरकार रोजगार के मुद्दों के साथ सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पहले हेमंत सरकार ने चार साल तक युवाओं के साथ छल किया। बड़े वादे करने के बाद युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। आज युवा मोर्चा ने सरकार की आंख खोलने की काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया धन्यवाद ज्ञापन जादुपति गोप ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री गणेश सरदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!