रविवार को भी मौजूद रहेगे बी एल ओ बूथ पर… एसडीएम.
अलीगज. निर्वाचन आयोग के कार्य हेतु अव बी. एल. ओ रविवार को भी बूथ पर बैठक नोटिस फार्म नबंर 6 दावे आपत्ति पर कार्य करेंगे. मतदाता को छुट्टी वाले दिन भी बी एल ओ मिलेंगे. उनका सहयोग करें.मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी बूथ पर बी. एल ओ तैनात किये गए हैं. वही कुछ मतदाताओं के नोटिस भी दिये गए हैं. जिनको सुधार कर बी एल ओ के पास जमा करना हैं. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक कार्यदिवस पर उपलब्ध रहेंगे। उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि मतदाता सुविधाओं का विवरण मतदाता सहायता केंद्रों पर 6 जनवरी को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण-2003 की अंतिम निर्वाचक नामावली, तथा फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) उपलब्ध कराए गए हैं।

बीएलओ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में मैपिंग और दावे-आपत्तियां भरने में सहायता करेंगे।नागरिकों से अपील उन्होंने नागरिकों से अपील की नाम नहीं है तो फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करें। निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी के मतदाताओं की सुनवाई की अंतिम तिथि 27 फरवरी तय की गई है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनके बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वही रविवार को भी यह सुविधा मतदाताओं को मिलेगी बीएलओ का सहयोग करें.
