बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंडलीय स्तर पर आयोजन

विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनकर किया सम्मानित

अलीगंज। एटा खेल महोत्सव 2024 के अंतर्गत अलीगंज तहसील मे 68वीं मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से आए विद्यालयों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

68वीं मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा अलीगंज के क्रीड़ांगन पर प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के द्वारा फीता काटकर किया गया। विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से प्रधानाचार्य ने परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की गति प्रदान की।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में यू-14 बालक वर्ग से 40-42 केजी मे बीडीआरएस राजा का रामपुर के अनमोल प्रथम रहे। वहीं 46-48 केजी मे जनता इंटर कॉलेज के कमल और 48-50 केजी मे रोहित कुमार डीएवी इंटर कॉलेज नें बाजी मारी। वही यू-17 बालक वर्ग से 40-46 केजी मे डीएवी इंटर कॉलेज से उमाकांत और 46-48 केजी से जनता इंटर कॉलेज के आकाश, 52-54 केजी मे आशू और सुरजीत व 54-57 केजी मे विवेक समस्त जनता इंटर कॉलेज नें बाजी मारी। 63-66 केजी मे डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज के रजत और 67-70 केजी मे जनता इंटर कॉलेज के शिवम कुमार ने बाजी मारी।

यू-19 बालक वर्ग से 51-54 केजी मे बीडीआरएस के ऋषभ कुमार प्रथम रहे। वही 54-57 केजी मे जनता इंटर कॉलेज से हिमांशु और 64-69 केजी मे अभिषेक यादव व 75-81 केजी मे तेजीब जनता इंटर कॉलेज में बाजी मारी। वही रेफरी की भूमिका सौरभ चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर जनपदों के क्रीड़ा प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह बीडीआरएस राजा का रामपुर, आलोक कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, दीपेंद्र कुमार, आनंद तिवारी व समस्त कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी किशोर उपस्थित रहे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को फल वितरण व मेडल प्रदान कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!