जमशेदपुर। ब्रांड कस्टोडियन हरीश भट्ट, टाटा संस, मुंबई ने 4 नवंबर 2023 को यूनियन कार्यालय का दौरा किया और टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों से मुलाकात की। उनके साथ उपाध्यक्ष (एचआरएम) अत्रेयी सान्याल, टाटा स्टील और जुबिन पालिया, चीफ ग्रुप एचआर और आईआर भी उपस्थित थे। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। श्री भट्ट टाटा वर्कर्स यूनियन की गतिविधियों और कामकाज से बहुत प्रभावित हुए वहीं उन्होंने यूनियन की गतिविधियों में सुधार के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
वें वी जी गोपाल हेरिटेज के निर्माता की भी सराहना की। मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष। अध्यक्ष शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार रॉय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव हरि शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार उपस्थित थे।