ब्रेकिंग :अपार दुख की घड़ी में टाटा मोटर्स प्रबंधन व यूनियन का समझौता; पीड़ित परिवार के लिए फास्ट रिलीफ मरहम से कम नहीं!

जमशेदपुर टाटा मोटर्स कर्मचारी गणेश चंद महतो का दिल का दौरा; मौत! दिनांक 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को टाटा मोटर्स के बी आई डब्लू प्लांट 3 डिवीजन में कार्य करने वाले कर्मचारी गणेश चंद महतो का दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया। उसके परिजनो ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री से आकर संपर्क किए। इस मामले को लेकर पूरे दिन यूनियन एवं प्रबंधन के साथ बातचीत का छह दौर चला। इसके उपरांत संध्या 5:30 बजे प्रबंधन की ओर से ई आर हेड सौमिक रॉय, ई आर पदाधिकारी सुजीत कुमार झा एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह महामंत्री आरके सिंह एवं परिवार के सदस्य की ओर से दिवंगत की पत्नी दुर्गा रानी महतो, पुत्री द्विगश्री महतो, द्वीशाश्री, ईशा महतो एवं पुत्र ध्रुव महतो की उपस्थिति में निम्नलिखित समझौते किए गए। मृतक के पुत्र ध्रुव महतो को स्थायी नौकरी दी जाएगी। साथ ही साथ ग्रुप इंश्योरेंस, सेवा निधि, पीएफ और ग्रेच्युटी आदि का भी भुगतान नियमाकूल रूप से किया जाएगा। ध्रुव महतो जब चाहे घर के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टाटा मोटर्स में ज्वाइन कर सकते हैं।

मौके पर ऑफर लेटर यूनियन के सभी सदस्यों के समक्ष सौमिक रॉय के उपस्थिति में अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को दिया। वहीं महामंत्री आर के सिंह ने प्रबंधन के सभी वरीय पदाधिकारी विशेष कर वी पी विशाल बादशाह, वरीय पदाधिकारी सीताराम कांडी, प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी, एच आर हेड मोहन् घंट, ई आर हेड सौमिक रॉय इत्यादि सभी अधिकारियों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और एक आदर्श स्थापित किया की टाटा मोटर्स परिवार के सभी सदस्य दुख के घड़ी में एक साथ खड़ा होने का काम करती है। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा हम इस समझौते से अपने आप को संतुष्ट मानते है और यूनियन का जो स्लोगन है कि हम हर स्थिति में अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं यह कथनी आज यथार्त होता नजर आया। मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी अंत्योष्टि आज शाम ही की जाएगी। उनकी पुत्री द्वीगश्री महतो ने कहा कि प्रबंधन के सभी लोग जिसमे विशेष रूप से सौमिक रॉय यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हुं; मेरे भाई को नौकरी प्रदान कर इस कठिन घड़ी में बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!