रक्षाबंधन पर भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प!

अलीगंज.

रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। सोमवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा।

घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। रक्षा बंधन का पर्व दोपहर में शुरू हुआ आने जाने बाले लोग सुबह से शाम तक आते जाते रहे दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार देर रात तक चलता रहा। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे रहे सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हालचाल करते नजर आए। इसके अलावा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा।

साथ ही मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा था रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए। ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान पूजन नारियल रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी। इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भाई और बहन के इस विशेष त्योहार को लेकर अधिकांश घरों में बहनों ने शनिवार की रात में प्लानिंग कर ली थी जिससे सुबह होने की त्योहार की धूम घरों में नजर आने लगी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्राें में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया।

राखी पूर्णिमा को लेकर सुबह से सभी भक्त स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। बहन अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सुत बांध कर जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। रक्षा सुत बांधने के बाद बहन अपने भाई को मिठाई खिलाई बहनों ने राखी बाँधी भाइयों ने बहनों को उपहार दिए

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!