अलीगंज में बौद्ध अनुयायियों ने निकाली भव्य धम्म यात्रा

बुद्धम शरणम गच्छामि की गूंजी धुन, जगह-जगह पुष्पवर्षा, किया स्वागत

अलीगंज।अलीगंज में त्रिविध पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध के आकर्षक झांकियों के साथ नगर में रविवार को धम्म यात्रा निकाली गई। इस विशाल धम्म यात्रा में बौद्ध धर्म के शांति के संदेश गूंजते रहे। तथागत भगवान बौद्ध के बताए मार्ग संदेशों से सभी को रूबरू कराया।

त्रिविधि पावनी 2569वीं बौद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में बौद्ध समिति अलीगंज के पदाधिकारियों द्वारा धम्म धर्म यात्रा का आयोजन किया गया। धाम यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, अध्यक्ष सुभाष शाक्य, उपाध्यक्ष लोकपाल शाक्य, विधायक पुत्र सूरज राठौड़ ने ने संयुक्त रूप से पंचशील ध्वज से झंडी दिखाकर के किया और भगवान बौद्ध की पूजा अर्चना की।

धम्म शोभा यात्रा अगौनापुर मोड़ से शुरू होकर गांधी चौराहा, डाक बंगला, नगला पड़ाव होते हुए बीपी सिंह इंटर कॉलेज तक धाम यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में अनेक झांकियां निकाली गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भव्य बुद्ध शोभायात्रा शहर के जिस-जिस मार्ग से गुजरी उस मार्ग पर बुद्धम शरणम गच्छामि की ध्वनि ही सुनाई देती रही। इस विशाल भव्य बुद्ध शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक लोगों ने स्वागत सत्कार भी किया। बैंड-बाजे की धुन से शहर का वातावरण बुद्धमय हो गया। कई स्थानों पर धम्म बंधुओं ने पुष्पवर्षा कर बौद्ध शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

धम्म यात्रा में भगवान बौद्ध के अनुयायियों ने जगह-जगह पानी के पाउच, बोतल समोसे फल खीर के स्टाल लगाए गए। बौद्ध शोभा यात्रा में धम्म बंधु ‘बौद्ध धर्म की क्या पहचान गौतम बुद्ध अशोक महान’, ‘बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव-मानव एक समान’ आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बौद्ध शोभायात्रा में भगवान बुद्ध, माता महामाया, राजा शुद्धोधन, डॉ भीमराव अंबेडकर, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, सिद्धार्थ द्वारा हंस की रक्षा, ज्योतिबाफुले, सावित्री फुले, डाकू अंगुलिमाल की झांकियों ने लोगों के मन को मोह रहीं थीं।

बौद्ध गुरु ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी महात्मा बुद्ध के अनुयायी हैं। हमारा काम लोगों को जोड़ना है। महात्मा बुद्ध ने सपना देखा था कि सभी लोग एक साथ रहें। उन्होंने कहा था कि पशु-पक्षी आदि का समान अस्तित्व है। बौद्ध धर्म सबको जोड़ने का मार्ग है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष शाक्य, लोकपाल सिंह शाक्य, सुरेशचन्द्र शाक्य, विजय शाक्य, सुधीर कुमार शाक्य एड, सत्यपाल सिंह शाक्य, महासचिव कन्हैयालाल शाक्य, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह शाक्य, सहकोषाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, सचिव राजेश कुमार शाक्य, विस्तोष कुमार शाक्य, डा. शैतान सिंह शाक्य, डा. सुशील कुमार शाक्य, ग्रीशचन्द्र शाक्य, योगेन्द्र शाक्य, डा. अरविन्द कुमार शाक्य, दीपक रतन शाक्य एवं समस्त सहयोगी गण सहित बौद्ध अनुयायिय मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *