
नया गांव के थाना क्षेत्र के उभईअसदनगर गांव में डी जे बजाने को लेकर अचानक गोली चल गई।गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया गोली 11 वर्षीय सोहेल और उसके चाचा 17 वर्षीय शाहरुख को लग गई।दोनों खून से।लथपथ होकर डी जे की फर्श पर गिर गए।धूम धड़ाके की आवाजों के बीच चीत्कार मच गया।परिजन घर के अन्दर भात और दावत के कार्यक्रम में व्यस्त थे ।
अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े।घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान 12 वर्षीय सोहेल पुत्र आसुद्दीनको मृत घोषित कर दिया वही वर्षीय शाहरुख पुत्र मुन्नू खान की गम्भीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।घायल ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।फिलहाल शाहरुख को आगरा रेफर किया गया है जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

परिजन अरशद ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्दर दावत चल रही थी मामा के बेटे सलमान पुत्र समसुद्दीन की रविवार को बारात जानी थी आज दावत का कार्यक्रम था सोहिल और शाहरुख डीजे पर डांस कर रहे थे अचानक गोली चली और चीख पुकार मच गई हम लोग बाहर दौड़ कर पहुंचे तो देखा दोनों फर्श पर लथपथ पड़े थे अलीगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने सोहिल को मृत घोषित कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उभई असदनगर गांव में भात का कार्यक्रम चल रहा था डी जे चल रहा था जहां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई और दो लोगों को लग गई एक व्यक्ति को अलीगंज सी एच सी में मृत घोषित कर दिया गया दूसरा व्यक्ति घायल है जिला अस्पताल में है उपचार चल रहा है।गोली चलने के कारणों को पता किया जा रहा है मौके पर सीओ अलीगंज पहुंचे है जांच की जा रही है।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
