महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोण्डा। जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी महिला के गांव के लोगों को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर यह वीडियो उन्हें भेज रहा है, जिससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।

महिला का कहना है कि उसे इस वीडियो के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी और न ही वह वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को जानती है। आरोपी ने यह कृत्य क्यों किया, इस संबंध में भी पीड़िता को कोई जानकारी नहीं है।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि अश्लील वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी कौड़िया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *