अलीगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान हुआ तेज, मची खलबली

वाहनों से हटवाई काली फिल्म, दिए दिशा निर्देश

अलीगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शनिवार उप जिलाधिकारी अलीगंज और क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां चार व दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी। इसके अलावा वाहनों में लगे हूटर व काली फिल्म उतारे गये। कुछ गाड़ियों की डिग्गी चेक की गयी।

विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कायमगंज बॉर्डर पांचाली ढाबा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया जहां दर्जनों गाड़ियों की तलाशी ली गई और फोर व्हीलर पर लगी काली फिल्मों को उतरवाया गया। जिसे देख अन्य वाहन चालक इधर-उधर के रास्ते से होकर भाग निकले।

हड़कप की स्थिति बनी रही। यह अभियान आगे भी अलग-अलग स्थानों पर क्रमबद्ध तरीके से चलाया जायेगा। चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक बहोरन सिंह, अमित कुमार तोमर, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल शिवकुमार और कांस्टेबल वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में आचार सहिंता का हर हाल में पालन कराने के प्रति सजगता दिखायी जा रही है। चुनाव को हरहाल में सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाना है। इसे देखते हुए जांच अभियान चलाये जा रहे हैं।

Ij अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी दशा में गड़बड़ी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अगर किसी पर भी आपत्तिजनक सामान व अत्यधिक कैस पाया जाता है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन को निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही बीच लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!