मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत महिलाओं को किए चैक वितरित

अलीगंज तहसील समाधान दिवस के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत 12 महिलाओं को 5-5 लाख के चेक वितरित किए गए।

अलीगंज तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत 12 महिलाओं को 5-5 लाख के चेक वितरित किए गए।

जिसमे ग्राम सरायगत, नदराला, हृदयपुर, कुदैशा, खरसुलिया सहित अन्य गांव की महिलाओं को चेक दिए गए।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को योजना के लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक साबित होगी। इस अवसर पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता के साथ विधायक पुत्र सूरज राठौड़, तहसीलदार संजय कुमार, बीडीओ शिव शंकर शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *