निरीक्षण के दौरान कई का वेतन व मानदेय रोकने की कार्यवाही….
अलीगंज. मुख्य चिकित्सा धिकारी उमेश त्रिपाठी ने अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगह का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एएन एम सहित कई का वेतन रोकने कार्यवाही की. शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा उमेश त्रिपाठी द्वारा ग्राम कुल्हापुर बुजुर्ग और नगला रोरी में छाया वंद सत्र का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का निरीक्षण किया गया। जेस वार्ड में प्रसव उपरांत 3 प्रसूता भर्ती मिलीं। डिलेवरी का अवलोकन करने पर 48 घंटे से पूर्व प्रसूता को डिस्चार्ज करने पर समस्त समस्त स्टॉफ नर्स लगभग दस लोगों का जिनमे रवीना शशि जो रेगुलर है उनका इंक्रिमेंट का और दिव्या विमला उमा सुनीता निशा सपना राधा सत्यम (संविदा) का मानदेय रोका गया।
इसके उपरांत छाया वंद की सांयकालीन समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर आहूत की गई। बैठक में टीकाकरण कार्य में टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर अर्चना ए एन एम की वेतन वृद्धि रोकी गयी। बैठक में समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आलोक वर्मा जी डीएमसी यूनिसेफ के द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही सीमा एएन एम का वेतन रोका गया.
फोटो…
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश